[
]
बुर्ज खलीफ़ा: दुबई में बुर्ज खलीफा के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। कितनी खास है यह, कितनी शानदार है और क्या है इसमें खास… आपने इसके बारे में तो बहुत कुछ पढ़ा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस इमारत में ऐसा क्या खास है जो इसकी भव्यता को बरकरार रखता है। तूफान हो या भूकंप, यह गगनचुंबी इमारत अडिग रहती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस इमारत की नींव में क्या खास है, जिसके कारण इस पर भूकंप और तूफान का कोई असर नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं इसकी ताकत के पीछे क्या कारण है?
बुर्ज खलीफा में क्या है खास?
दुबई के आसमान में बादलों को छूता हुआ बुर्ज खलीफा करीब 828 मीटर ऊंचा है। इस भवन के निर्माण के समय प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले नुकसान से बचने के लिए इसमें ऐसी सुविधाएं जोड़ी गई थीं। आपको बता दें कि यह इमारत 7.0 तीव्रता तक का भूकंप झेल सकती है। इसके अलावा, बुर्ज खलीफा को ऑनलाइन अलर्ट सिस्टम को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए इसके आसपास की इमारतों से जोड़ा गया है।
वाई शेप भूकंप से बचने में मदद करता है
बुर्ज खलीफा तिपाई या वाई के आकार का है जो इसे मजबूत और स्थिर बनाने में मदद करता है। इस इमारत का यह डिजाइन इसे तेज हवाओं से भी बचाता है। इसके अलावा बुर्ज खलीफा की सीढ़ियों पर और सुरक्षा के लिए कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इमारत के अंदर विशेष अग्नि सुरक्षा सुविधाएं हैं।
बुर्ज खलीफा में दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट है
बुर्ज खलीफा में अब तक की सबसे तेज और सबसे ऊंची लिफ्ट है। इसमें कुल 57 लिफ्ट हैं। इनकी गति लगभग 10 मीटर प्रति सेकंड होती है। आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा के नाम 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का खर्च आया और इसमें 163 मंजिलें, 304 होटल और कुल 900 अपार्टमेंट हैं।
[
]
Source link